लीलाबाड़ी में सीआईएसएफ यूनिट में लगा कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

लीलाबाड़ी में सीआईएसएफ यूनिट में लगा कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर




ओम प्रकाश तिवारी ओर राजेश राठी                              

लखीमपुर, असम के लीलाबाड़ी से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एएसजी यूनिट में कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


लीलाबाड़ी में आयोजित इस विशेष कैंसर जांच शिविर का संचालन लखीमपुर कैंसर सेंटर  की सीओपी टीम द्वारा किया गया। जिला समन्वयक  कैलाश भुइयां के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डेंटल सर्जन डॉक्टर मृणाल ज्योति हजारिका भी शामिल रहे। शिविर के दौरान मुख कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की गई। इसके साथ ही जवानों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच के महत्व और बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


विशेष रूप से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तंबाकू से दूरी बनाने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में  सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट  रॉबिन चंद मेइती का विशेष सहयोग रहा, जिनकी देखरेख में यूनिट परिसर में यह शिविर सुचारु रूप से संपन्न हुआ।


स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर जांच ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। यह पहल लखीमपुर कैंसर सेंटर की सामुदायिक पहुंच को सशक्त बनाने तथा जागरूकता एवं शीघ्र पहचान के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें