विप्र फाउण्डेशन की सभा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

विप्र फाउण्डेशन की सभा आयोजित



गुवाहाटी, विप्र फाउण्डेशन असम तथा गुवाहाटी चैप्टर द्वारा श्री परशुराम सेवा सदन में होली उत्सव के आयोजन के संबंध में सभा आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम चैयरमेन रामनिरंजन झिकनाड़िया, संयोजक राहुल शर्मा, आकाश शर्मा, रमेश पारीक, संगठन की प्रांतीय अध्यक्षा मंजुलता शर्मा, संगठन महामंत्री अमित पारीक, कोषाध्यक्ष राकेश भातरा, संहमंत्री चैप्टर प्रभात शर्मा, कोषाध्यक्ष चैप्टर अशोक शर्मा, जया पारीक, दयाराम गुर्जरगौड़, अरविंद पारीक, दीपक शर्मा, राजेश दाधीच, हिमांशु शर्मा, महेंद्र गौड़, मदन राजपुरोहित, रोहित खंडेलवाल, मुकेश पारीक, प्रतीक सोती, प्रदीप पारीक, अशोक शर्मा, सौरव शर्मा तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

ज्ञातव्य हो कि गत वर्ष 8 मार्च को विप्र फाउण्डेशन के बैनर तले गुवाहाटी गौशाला में पहला रंगोत्सव 1.0 कार्यक्रम शानदार सफल रहा। इस बार भी राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार रंगारंग  प्रस्तुतियाँ देंगे, जिनमें राजस्थान के रसिक फाग गीत, चरी नृत्य, भवाई नृत्य, होली धमाल, चंग, काॅमेडी तथा एक विशेष प्रकार का सरप्राइज कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। प्रवेश एंट्री-पास से होगा जो कि पूरी तरह नि:शुल्क होगा। सभी नगरवासियों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में पधारकर इस रंगोत्सव का आनंद उठाएँ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें