गुवाहाटी. दाधीच इंटरनेशनल ट्रेड फेडरेशन द्वारा प्रायोजित दाधीच फिल्म की प्रस्तुति महादानी दधीचि नामक वृत्त चित्र का पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के तत्वाधान में आठगांव स्थित स्टील हाउस कम्युनिटी हॉल में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर फिल्म की निर्मात्री मुंबई निवासी शोभा दाधीच एवं दाधीच इंटरनेशनल ट्रेड फेडरेशन के संस्थापक देवेश दाधीच का फूलाम गमछा से सम्मान किया गया। देवेश दाधीच ने बताया कि फिल्म देहदान की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती हुई देहदान को प्रेरित करती है। देहदान के जनक महर्षि दधीचि के जीवन चरित्र को दर्शाते हुए लोगों को देहदान की प्रेरणा देती है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा नैमिषारण्य तीर्थ में स्थित दधिचि आश्रम में की गई है। फिल्म की कहानी में एक बिना हेलमेट पहने स्कूटर सवार की सड़क दुर्घटना में अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो जाती है तो डॉक्टरों ने परिजनों को देहदान का परामर्श दिया। मृतक के पिता ने इस बात का जब विरोध किया तो उन्हें महर्षि दधीचि के देहदान की कथा को सुना कर देहदान के लिए प्रेरित किया। फिल्म के प्रदर्शन के अवसर पर पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के अध्यक्ष अरुण गोटेचा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत मिश्र,पुर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर करेसीया, लक्ष्मीकांत शर्मा, पवन शर्मा ईंटोदिया, गौड महिला समिति की अध्यक्ष संतोष शर्मा,विप्र फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्षा मंजूलता शर्मा,विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विनीता रिणवा, प्राकृतिक चिकित्सक मनोज खंडेलवाल के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विप्र फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष मंजूलता शर्मा ने घोषणा की कि इस वृत्त चित्र को विप्र फाउंडेशन के बैनर के नीचे पुनः भव्य रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मीकांत शर्मा ने दिया।
!->
महादानी दधीचि के वृत्तचित्र चित्र का प्रदर्शन किया दाधीच परिषद ने
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें