सम्मेलन की महिला शाखा का होली धमाल कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

सम्मेलन की महिला शाखा का होली धमाल कार्यक्रम आयोजित



गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी ने छत्रीबाडी स्थित परशुराम सेवा सदन में रंगारंग होली की धमाल कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में राधिका शर्मा ने गणेश वंदना के साथ शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कंचन पौद्दार, विशिष्ट अतिथि के रूप में ममता शर्मा, अंजू मालू ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। निर्णायक की भूमिका प्रज्ञा शर्मा, कंचन पोद्दार और विद्या कुंडलिया उपस्थित थी। कार्यक्रम में 16 श्रृंगार प्रतियोगिता और रैंप वॉक में सभी ने भाग लिया। विशेष आकर्षण महिलाओं की घूमर प्रतियोगिता थी। 

सभी विजेता प्रतियोगियों को उपहार देकर उत्साह बढ़ाया। राजस्थान से पधारे रामदेव रंगीला ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हास्य नाटक, ग्रुप डांस और राजस्थानी गीत से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की संयोजिका राजश्री कुचेरिया, कविता जोगड, ज्योति शर्मा, सिया शर्मा, प्रेमलता सिंघानिया, और अनीशा अग्रवाल थी। मंत्री मंजू भंसाली, उपाध्यक्ष रश्मि जैन, सह कोषाध्यक्ष बिंदु मोहता, शाखा सलाहकार सरोज  मित्तल, कार्यकारी सदस्य अलका अग्रवाल, सुचित्रा छाजेड़ विद्या कुंडलिया, खुशबू मोर, ममता शर्मा, मधु लूनिया, पिंकी जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें