रूप कुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा का मुख्य मंत्री ने अनावरण किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

रूप कुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा का मुख्य मंत्री ने अनावरण किया



पूजा माहेश्वरी 

नगांव, रविवार को नगांव में रुपकुंवर चौक पर स्थित रुपकुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल की नई प्रतिमा का अनावरण असम के  मुख्यमंत्री  हिमंत विश्व शर्मा के द्वारा किय गया । ज्ञात रहे यहां पर पहले सन 2003 में स्व० संतलाल बंका के सहयोग से तथा नगांव जिला साहित्य सभा एंव मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा के नेतृत्व में रुपकुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल की  मूर्ती स्थापित की गई थी । हर वर्ष 17 जून और 17 जनवरी को नगांव जिला साहित्य सभा एंव मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा रुपकुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाल के योगदान को याद किया जाता रहा है । नई मूर्ति का निर्माण  नगांव के विधायक रुपक शर्मा ने अपने विधायक पूंजी से करवा कर स्थापित करवाई है । रविवार अनावरण के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष माणकचंद नाहटा ने माननीय मुख्यमंत्री को राजस्थानी साफा पहनाकर कर एंव सचिव विजयराज किल्ला ने फुलाम गोमछा पहनाकर अभिनन्दन किया । मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा ने माननीय मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं नगांव के विधायक रुपक शर्मा का आभार व्यक्त किया है । यह जानकारी शाखा के सहसचिव अरुण नागरका द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें