सरुपथार, पुर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवगठित मंडल जे की प्रथम मंडलीय सभा एवं प्रान्तीय कार्यशाला का सरूपथार हनुमान मंदिर भवन में आयोजन किया गया।ज्ञातव्य हो कि नवगठित मंडल जे मे 10 शाखाये वर्तमान मे है।
मंडलीय उपाध्यक्ष दिनेश भिलवाड़िया तथा मंडलीय सहायक मंत्री जयंत हरलालका ने अपने मंडल कि सभी शाखाओ के पदाधिकारीयो को आमंत्रित करके प्रथम मंडलीय सभा तथा प्रान्तीय कार्यशाला का आयोजन किया था।
प्रांतीय संयोजक बिमल अग्रवाल द्वारा संचालित प्रान्तीय कार्यशाला सारथी का यह तीसरा आयोजन था।प्रथम आयोजन डिबरुगड़ शाखा मे और दुसरा आयोजन विश्वनाथ चारआलि शाखा मे आयोजित किया गया था। आज सारथी का तीसरा आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। तीनो आयोजन मे प्रांतीय संयुक्त मंत्री बिरेन अग्रवाल को भी उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस आयोजन मे प्रान्तीय उपाध्यक्ष माखनलाल गट्टानी भी उपस्थित हुए। आयोजन मे बहुत से सदस्य व सदस्याओ ने सम्मेलन के बिषय मे जानकारी चाही और सभी का संतोषजनक जवाब विमल अगरवाल ने दिया।
इस तरह की मंडलीय सभा और कार्यशाला से सदस्यो मे नवचेतना का संचार होता है।इस सभा एवं कार्यशाला से प्रभावित होकर डिफु शाखा के सदस्यो ने डिफु मे अतिशीघ्र कार्यक्रम आयोजित कराने का मानस बनाया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें