रमेश मुन्दड़ा
विश्व शांति की कामना लेकर होजाई शहर से शुक्रवार को श्री श्याम धाम, नोगांव के लिए दो दिवसीय निशान पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, होजाई से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा सांवरिया भक्त मंडल के भक्तों द्वारा आयोजित की गई जिसमें अलौकिक दरबार के साथ सुसज्जित रथ पर विराजमान थे बाबा श्याम और उनके सामने प्रज्वलित की गई अखंड ज्योत।पिछले वर्षों की तर्ज पर इस बार भी मारवाड़ी समुदाय के साथ-साथ बिहारी, बंगाली समेत विभिन्न समुदायों के सैकड़ों पुरुष-महिलाएं, युवक-युवतियां और अन्य जनगोश्ठियों के लोग इसमें शामिल हुए। अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के उद्देश्य से सुबह 7:30 बजे शुरू हुई यात्रा 10:30 बजे नीलबागान पहुंची। वहां अल्पाहार के बाद पदयात्रियों ने 54 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए डबका की ओर प्रस्थान किया।दोपहर में डबका पहुंचने के बाद रेंगबेंग होते हुए कठियातली में रात्रि विश्राम किया जाएगा। यहां श्याम प्रेमी श्याम धमाल करेंगे। वही श्याम भजनों से भक्तों के बीच भजनों की गंगा भहाएगें नौगांव के संजय पोद्दार व होजाई के ललित बोर के साथ समस्त श्याम प्रेमी गण। श्याम प्रेमी भक्तों के अनुसार, कल नागांव में श्याम धाम पहुंचकर लगभग 60 किलोमीटर की यह पदयात्रा समापन को प्राप्त होगी। यात्रियों ने असम सहित विश्व में शांति व समृद्धि की कामना की।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें