सोयल खेतान, रोहा
रोहा बारहपुजीया अमरावती की नन्ही मुन्नी बच्ची लीया पानसंग ने असम गोट टैलेंट सीजन 10में वेस्ट प्रेजेंटेसन खिताब अर्जन कर गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
रोहा बारहपुजीया अमरावती निवासी जितने और निलाक्षी बरदलै की पुत्री तथा चापरमुख सेंटवेसिल्स एकादमी कक्षा द्वितीय और झंकार डेंस एंड आर्ट स्टुडियो की नन्ही मुन्नी छात्रा लीया पानसंग ने गत 31 जनवरी को गुवाहाटी में अनुष्टित असम गोट टैलेंट सीजन 10 में हिस्सा ले वेस्ट प्रेजेंटेसन का खिताब अर्जन कर गौरव बढाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही आज सांय को परिवार वालों ने लीया का स्वागत करने के साथ ही रोहा अजायुछाप के सलाहकार हरि प्रसाद राजखोबा, निलोत्पल हाजरीका सहित झंकार डेंस एंड आर्ट स्टुडियो के प्रतिनिधि और स्थानीय जनता लीया के घर उपस्थित हो फुलाम गमछा उढाकर अभिनंदन कर बधाईयां देते हुवे उज्वल भविष्य की कामना की। मालोम हो की नन्ही मुन्नी बच्ची लीया ने इससे पूर्व भी नृत्य के क्षेत्र में कई पुरस्कार ले गौरव बढाने में सक्षम रही।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें