थाने से 200 मीटर दूर 12 करोड़ की डकैती, बरपेटा रोड में दहशत का साया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

थाने से 200 मीटर दूर 12 करोड़ की डकैती, बरपेटा रोड में दहशत का साया



असम के बरपेटा रोड शहर में अब तक की सबसे बड़ी सनसनीखेज डकैती ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। शहर के दुर्गाबाड़ी रोड में स्थित  संको अलंकार नामक आभूषण प्रतिष्ठान में पांच सदस्यीय डकैत गिरोह ने हथियारों के बल लगभग 12 करोड़ के गहने व नगदी लूटपाट की। डकैतों ने सभी कर्मचारी जिनमें महिलाएं भी शामिल थी उन्हें बेदर्दी से पड़कर उनके हाथ मजबूती से बांध दिए।


बताया जा रहा है कि डकैतों के हाथों में पिस्तौल थी। गिरोह ने दुकान से करोड़ों रुपये मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लूट लिए। इसके अलावा कई लाख रुपये नकद भी अपने साथ ले गए।


घटना बरपेटा रोड थाना से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। डकैतों ने लूट के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और हार्ड डिस्क भी निकालकर अपने साथ ले गए, ताकि पहचान से बचा जा सके। डकैती की वारदात को अंजाम देते वक्त उन्होंने प्रतिष्ठान के कर्मचारियों के हाथ बांध दिए तथा उनके मुंह पर सेलो टेप लगा दी थी।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित किए जाने की भी संभावना है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डकैतो ने शोरूम को लूटकर पूरी तरह से खाली करके आराम से चलते बने। उसके बाद महिलाओं की रोने की और चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित होने लगी। महिला कर्मचारियों के मन में इतनी दहशत बढ़ गई थी कि उन्हें स्वाभाविक अवस्था में आने के लिए कई घंटे लग गए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें