नागांव समृद्धि शाखा द्वारा बेबी फीडिंग रूम का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

नागांव समृद्धि शाखा द्वारा बेबी फीडिंग रूम का शुभारंभ

 


 पूजा माहेश्वरी 

नगांव, मारवाड़ी युवा मंच, नागांव समृद्धि शाखा द्वारा नगांव डीसी कार्यालय परिसर में “बेबी फीडिंग रूम” का विधिवत उद्घाटन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। यह पहल माताओं और शिशुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा, (आईएएस) की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर बेबी फीडिंग रूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय  मारवाड़ी युवा मंच  के सचिव  प्रभात निमोदिया, नगर पालिकाध्यक्ष के श्री मती अंबिका मजूमदार, वार्ड कमिश्नर श्रीमती हेमा झंवर  मंडल -ई के सहायक सचिव  मरुत करवा  उपस्थित थे। शाखा के सभी सदस्यगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात सभी विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं समाज में मातृत्व के सम्मान और सुविधा को बढ़ावा देती हैं। अन्य अतिथियों ने भी शाखा के इस स्थायी एवं प्रेरणादायक प्रकल्प की प्रशंसा की। शाखा अध्यक्ष  निमिषा अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रकल्प समाज सेवा की दिशा में शाखा का एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन  सचिव स्वेता ढाढीरिया ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। यह पहल निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ माताओं एवं शिशुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें