श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की कार्यकारिणी का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की कार्यकारिणी का गठन




गुवाहाटी, श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति गल्लापट्टी हनुमान मंदिर की एक विशेष सभा नव मनोनीत अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका की अध्यक्षता में होटल विश्व रतन में आयोजित हुई। नव मनोनीत सचिव नवल किशोर मोर ने सभा का संचालन करते हुए कोषाध्यक्ष किशन कुमार लोहिया को मंचासीन करवाया तथा सभा की उद्देश्य व्याख्या की। अध्यक्ष श्री गोयनका ने स्वागत संबोधन देते हुए कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत करते हुए समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कैलाश चौधरी को मनोनीत कर उन्हें मंचासीन कराया। इसके पश्चात नव नियुक्त पदाधिकारी के नाम की घोषणा करते हुए नौ उपाध्यक्षों के पद पर निर्मल तिवाडी, रतन चौधरी पीतराम केड़िया, किशन जालान, नारायण खाकोलिया, गौतम शर्मा, विशाल भातरा, संजय मोर, अजय पोद्दार के नाम की घोषणा की। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। संयुक्त मंत्री पद के लिए 11 नाम की घोषणा की गई। जिनमें सुनील बाजोरिया, चंद्र प्रकाश जालान अरुण अग्रवाल, जयप्रकाश लोहिया, हेमंत सुरेका, विधान हरलालका, विनय कसेरा, आकाश चौरडिया, शिव भीमसरिया, दिनेश सिकरिया, माखन अग्रवाल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। प्रचार मंत्री विकास गुप्ता के अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के नाम की भी घोषणा अध्यक्ष द्वारा की गई। अध्यक्ष गोयनका ने बताया कि नौ उपाध्यक्षों को अलग-अलग समितियां का दायित्व सौंप दिया जाएगा। इसी तरह 11 सहमंत्रियों को भी अलग-अलग उप समितियां के साथ जोड़ा जाएगा। ताकि उप समितियां को कार्य करने में सुविधा हो। सभा में अन्य प्रस्तावों के बारे में भी विचार विमर्श किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आगामी हनुमान जयंती महोत्सव को पालन करने के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अंतर्गत सभा में यह प्रस्ताव लिया गया आगामी हनुमान जयंती के अवसर पर मुख्य मंदिर के अलावा अगल-बगल के श्री रामदेव मंदिर और श्री पंचायती ठाकुरबाड़ी को भी फूलों से सजाया जाएगा। शोभा यात्रा के मुद्दे पर चर्चा के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि यह मुद्दा प्रशासन की अनुमति पर निर्भर करेगा। अगर अनुमति नहीं मिलती है तो प्रतीकात्मक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों को प्रमुखता दी जाएगी एवं रात्रि 10:00 बजे तक भजन संध्या के समाप्ति की जाएगी ताकि आसपास के छात्रों, रोगियों एवं अन्य लोगों को कोई असुविधा न हो। हनुमान जयंती महोत्सव की व्यवस्था संभालने के लिए स्वयंसेवक में पुरुष और महिलाएं दोनों की नियुक्ति की जाएगी। सभा में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष प्रकाशित होने वाले पंचांग को जल्द ही प्रकाशित कर उन्हें अनुदान राशि लेते वक्त अनुदान की रसीद के साथ ही वितरण किया जाएगा। सभा में लिए गए प्रस्ताव के अनुसार श्री हनुमान जयंती समारोह को निर्विघ्नता पूर्वक संपन्न होने की मन्नत मांगते हुए 28 मार्च को गौशाला हनुमान मंदिर में बालाजी की कड़ाही प्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस वर्ष की उल्लेखनीय बात यह रही कि इस बार की समिति में कई नए चेहरों के अलावा कई युवाओं को कार्यकारिणी से जोड़ा गया है। अंत में सचिव नवल किशोर मोर के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात सभा समापन की घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें