रोहा सृजनी स्वर साधनालय स्थापना दिवस पर 21 मार्च को प्रदान करेगी सृजनी साधना पुरस्कार 2026 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा सृजनी स्वर साधनालय स्थापना दिवस पर 21 मार्च को प्रदान करेगी सृजनी साधना पुरस्कार 2026



रोहा सृजनी स्वर साधनालय ने सृजनी साधना पुरस्कार 2026की घोषणा की है और आगामी 21मार्च स्थापना दिवस पर पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

रोहा सृजनी स्वर साधनालय के अध्यक्ष पंकज कुमार पारै ने बताया की आगामी 21 मार्च को शास्त्रीय, लघु शास्त्रीय और असमिया सुगम संगीत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान सृजनी स्वर साधनालय अपना चतुर्थ स्थापना दिवस धुमधाम मनायेगी।साथ ही सृजनी स्वर साधनालय वर्ष सृजनी साधना पुरस्कार2026 प्रदान करेगी।

स्थापना दिवस के अवसर पर दिन के 11 बजे सामुगुरी हायरसेकेंडरी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार दास द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही सुधाकंठ डॉ भुपेन हाजरीका, हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग और दिगेन महंत के प्रतिचित्र के समक्ष माल्यार्पण  करेंगें साहित्यिक पेंसनर मनोरमा भुंया, बामुनिजान हायरसेकेंडरी की प्राचार्य जोनमनी दास और एमट्रोन, गुवाहाटी के सेवानिवृत्त प्रबंधक भरत कुमार भुंया।11.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगें सोनापुर महाविद्यालय (स्वायत्व शासित) के अध्यक्ष वेदव्रत सईकीया और सृजनी स्वर साधनालय गीत का विमोचन करेंगे राष्ट्रीय संस्कृत गीतिकवि सम्मान प्रापक रंजन बेजवरुबा। दोपहर 1 बजे सृजनी साधना पुरस्कार 2026 प्रदान किया जायेगा ।कार्यक्रम आमंत्रित अतिथि के तौर पर विशिष्ट अनुवादक अनुजा लोपामुद्रा बोरा, कॉटन महाविद्यालय, गुवाहाटी सह अध्यापिका तराली पाठक, दैनिक असम के प्रकाशक ज्योतिष पवन बरदलै, विशिष्ट गायिका चंदना डेका, बैंक ऑफ ईंडिया, दार्जिलिंग शाखा प्रबंधक दिगंत कुमार गोगोई, प्रवीन शिल्पी विमान गांवखोबा और रोहा महाविद्यालय सह अध्यापक वलोराम नाथ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें