50 वर्षों से प्रतीक्षित डिब्रूगढ़ प्रेस क्लब को मिला स्थायी ठिकाना, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा व केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने रखी नींव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

50 वर्षों से प्रतीक्षित डिब्रूगढ़ प्रेस क्लब को मिला स्थायी ठिकाना, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा व केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने रखी नींव



डिब्रूगढ़ से ज्योति खखोलिया की रिपोर्ट


डिब्रूगढ़, स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा ऐतिहासिक डिब्रूगढ़ प्रेस क्लब को आखिरकार अपने स्थायी पते का मालिक बन गया। डिब्रूगढ़ के चौकीडिंगी स्थित साउथ जालान टी एस्टेट में डिब्रूगढ़ प्रेस क्लब के स्थायी कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।


अत्याधुनिक तकनीक से बनने वाले इस भवन की आधारशिला आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा व केंद्रीय मंत्री सर्वांनन्द सोनोवाल ने संयुक्त रूप से रखी। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि आज का दिन डिब्रूगढ़ प्रेस क्लब के लिए ऐतिहासिक है। 50 वर्षों के बाद प्रेस क्लब को अत्याधुनिक भवन मिलने जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भवन का निर्माण निर्धारित समय के भीतर पूरा होगा। उन्होंने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। वहीं केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि 50 वर्षों का सफर तय कर चुके इस ऐतिहासिक प्रेस क्लब को अब एक स्थायी पता मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ से गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने में पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पत्रकारों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के साथ मिलकर प्रेस क्लब भवन की आधारशिला रखना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए भवन के निर्माण से पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारी और बेहतर ढंग से निभा सकेंगे। 


कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अनिल पोद्दार ने किया। अध्यक्ष मानसज्योति दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री बिमल बोरा ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया, जितना मजबूत होगा, देश की भी भी उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ प्रेस क्लब सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय निर्माण में पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। नए कार्यालय के निर्माण से पत्रकारों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। प्रेस क्लब के महासचिव रिपुंजय दास ने सभा के उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंत्री व विधायक प्रशान्त फूकन, राज्यसभा सांसद रामेश्वर तेली, विधायक बिनोद हजारिका और चक्रधर गोगोई, डिब्रूगढ़ नगर निगम के मेयर डॉ. सैकत पात्र, साउथ जालान टी एस्टेट के स्वामी एवं भूमि दाता मृगेंद्र जालान और मृत्युंजय जालान, प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी ज्योति प्रसाद कनोई, असम पेट्रोकेमिकल लिमिटेड के अध्यक्ष बिकुल डेका, कनोई कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सइकिया, डिब्रू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजन चांगमाई, समाजसेवी एवं व्यवसायी राजन लोहिया, डॉ. कल्पना खाउंड, आर्किटेक्ट चंचल राजकोंवर, जेएसबी कंस्ट्रक्शन के सज्जन हरलालका, समाजसेवी व व्यवसायी आत्माराम बिरमीवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। डिब्रूगढ़ प्रेस क्लब के नया भवन लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये में निर्मित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें