61नंबर रोहा विधानसभा समष्टि भाजपा उम्मीदवार शशीकांत दास का धुंआधार चुनाव प्रचार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

61नंबर रोहा विधानसभा समष्टि भाजपा उम्मीदवार शशीकांत दास का धुंआधार चुनाव प्रचार



सोयल खेतान, रोहा


61नंबर रोहा विधानसभा समष्टि कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार ने धुंआधार चुनाव प्रचार का शुरु किया।

     आगामी 9अप्रैल को राज्य के 126विधानसभा समष्टि में होने वाले विधानसभा चुनाव2026को लेकर सभी राजनैतिक दलों के उम्मीदवार चुनावी प्रचार में जोटने के क्रम में 61नंबर रोहा विधानसभा समष्टि से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर शशिकांत दास, कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उत्पल वनिया,आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के तौर पर वरुण विकास दास और एआईयूडीएफ उम्मीदवार के तौर मुकुट दास ने नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही चुनाव प्रचार में जौटने के क्रम में आज भाजपा उम्मीदवार शशिकांत दास ने भाजपा नेता कर्मियों और समर्थकों को साथ लेकर रोहा विधानसभा समष्टि के अंतर्गत रनथली रजाभेटी,बरपाठरी जलाह उजरागांव,फेता सुक, दक्षिण पाट,महमरीया,घाँही सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित चुनाव प्रचार सभाओं में उपस्थित हो प्रचार कर जनता को सम्बोधित कर विकास के लिए भाजपा को मत देने का आग्रह किया और पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे गत 5वर्षों में डॉ हिमंत विश्व शर्मा नेतृत्वाधीन राज्य सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों पर प्रकाश डालले हुवे कहा की 1लाख 60हजार युवक युवतीयों को कर्म संस्थापन दिया गया है।साथ ही शशिकांत दास ने नगांव से गुवाहाटी तक एक्सप्रेस हाईवे  निर्माण की ली गयी परिकल्पना की प्रशंसा करते हुवे एकबार फिर भाजपा को मत दे हिमंत विश्व शर्मा को एकबार फिर मुख्यमंत्री बना विकास की धारा कायम रखने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें