सोयल खेतान, रोहा
रोहा विधानसभा समष्टि कांग्रेस उम्मीदवार उत्पल वनिया ने कांग्रेस नेता कर्मी और समर्थकों को साथ ले धुंआधार चुनाव प्रचार करने के साथ ही दीघलीआटी में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
61नंबर रोहा विधानसभा समष्टि कांग्रेस दल द्वारा मनोनीत और विरोधी मंच समर्थित उम्मीदवार उत्पल वनिया नामांकन पत्र दाखिल के पस्चात मेटेका,मध्य दिघलदरी,रुपहीतुली,गांधीबडी
काकमारी,बेबेजीया,मनिपुरटोप सहित विभिन्न क्षेत्रों के चुनाव प्रचार करते आने के क्रम में आज दीघलिआटी,वगलाजान
शालमरा धरमुख मंडल में चुनाव प्रचार कर चुनावी सभाओं को
सम्बोधित करने के साथ ही आज रोहा दीघलिआटी मंडल में उत्पल वनिया के उपस्थिति में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन नगांव जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण नाथ ने करने के साथ ही कई व्यक्तियों कांग्रेश में शामिल हुवे जिन्हें कांग्रेस सम्बलित दुपटा और टुपी से स्वागत किया। साथ ही उत्पल वनिया ने सभा को सम्बोधित करते हुवे
रोहा में सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस को मतदान करने की अपील करने के साथ ही पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे गत 5वर्षों में रोहा समष्टि रास्ते घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास नही होने की बात कहते हुवे कहा की आज कांग्रेस के समर्थन में पुरुष महिला,युवक युवती आगे आ रहे है और दैनिक 60-70 भाजपा,अगप,एआईयूडीएफ सहित बारहपुजीया आंचलिक आसु के प्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल हो रहे है और आज तक प्राय 2सौ से अधिक लोगों ने कांग्रेस के नीति आदर्श के प्रति आकृष्ट हो कांग्रेश में शामिल हुवे है। साथ ही उत्पल वनिया ने रोहा में विभिन्न समस्या है जिसै समाधान करना होगा। मालोम हो की रोहा विधानसभा समष्टि से भाजपा से शशीकांत दास, कांग्रेस से उत्पल वनिया,एआईयूडीएफ से मुकुट दास और आम आदमी पार्टी से वरुण विकास दास भी धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें