सोयल खेतान, रोहा
शुक्रवार को शशीकांत दास नगांव जिला आयुक्त कार्यालय में करेंगें नामांकन पत्र दाखिल
भारतीय जनता पार्टी से अनुसूचित जाति (एससी) के लिए संरक्षित 61 नंबर रोहा विधानसभा के लिये उम्मीदवारी प्राप्त करने के बाद शशीकांत दास का भव्य स्वागत हुवा और समस्त क्षेत्र आतिशबाजीयों की गडगडाहट से गुंजायमान हो गया।
भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रात:आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के क्रम में 61 नंबर रोहा विधानसभा क्षेत्र से शशीकांत दास को भाजपा मनोनीत उम्मीदवार के तौर पर टिकट प्रदान करने पर खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही आज सांय गुवाहाटी से ठेकरागुडी पहुंचने पर पहले से इंतजार कर रहे सैकड़ों भाजपा नेता कर्मी, समर्थकों ने शशीकांत दास का फुलाम गमछा उढाकर भव्य स्वागत करने के साथ ही ठेकेरागुडी से शशीकांत दास के निवास स्थान रोहा डिमौ चारिआली तक एक रैली निकाल रात्री 7बजे पहुंचने पर आतिसबाजी से स्वागत करने के साथ ही भाजपा नेता कर्मी और समर्थकों ने ढोल नगाडें बजाते हुवे नृत्य और भाजपा जिंदाबाद सहित नारेबाजी से समस्त क्षेत्र मुखरित कर दिया।
शशीकांत दास ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे टिकट प्रदान करने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सईकीया,मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा, मंत्री पीयूष हाजरीका का तहेदिल से धन्यवाद देते हुवे कहा कि भाजपा की सांगठनिक नींव काफी मजबूत है और आगामी विधानसभा चुनाव 2026में रोहा विधानसभा क्षेत्र से 50 से 60 हजार मतों के व्यवधान से विजयी हो मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा को एकबार फिर मुख्यमंत्री बनायेगें।साथ ही शशीकांत दास ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा नेता कर्मीयों को साथ ले नगांव आयुक्त कार्यालय में पहुंच नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
मालुम हो कि वर्ष 2021 में शशीकांत दास रोहा विस से कांग्रेस दल उम्मीदवार के तौर पर विजयी हो विधायक हुवे थे और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा नेतृत्वाधीन भाजपा सरकार का समर्थन कर अपना कामकाज करते आ रहे थे और गतदिनों भाजपा में शामिल हुवे और आगामी विस चुनाव के लिए रोहा क्षेत्र के लिए शशीकांत दास को भाजपा ने उम्मीदवार मनोनीत किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें