होजाई: बीजेपी प्रत्याशी शिलादित्य देव का विशाल बाइक रैली के साथ स्वागत, विधायक रामकृष्ण घोष ने जताया तीव्र क्षोभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: बीजेपी प्रत्याशी शिलादित्य देव का विशाल बाइक रैली के साथ स्वागत, विधायक रामकृष्ण घोष ने जताया तीव्र क्षोभ

 


शिलादित्य देव ने सभी से एकजुट होकर होजाई के हित में काम करने का आह्वान किया


रमेश मुन्दड़ा 

होजाई: अप्रैल में प्रस्तावित असम विधानसभा चुनाव के लिए 63 नंबर होजाई विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की टिकट को लेकर चले तीखे विवाद का अंत होते हुए पूर्व विधायक शिलादित्य देव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया, जिसके बाद पूरे होजाई में उत्सव का माहौल नजर आया। टिकट घोषणा के ठीक बाद समस्त क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। आज बीजेपी प्रत्याशी शिलादित्य देव का होजाई डिमरू पार से विशाल बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया और पूरे शहर में शोभायात्रा के जरिए 'फिर एक बार मोदी सरकार, फिर एक बार असम में बीजेपी सरकार, शिलादित्य जिंदाबाद' जैसे नारों से चुनावी उत्साह जगाया गया। रैली के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए शिलादित्य देव ने टिकट देने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को धन्यवाद दिया और कहा कि 2021 में टिकट से वंचित करने के बाद सीएम ने वचन निभाते हुए इस बार टिकट दिया, जिससे होजाई के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने 23 मार्च को श्रीमंत शंकरदेव नगर में नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा भी की। वहीं टिकट से वंचित विधायक रामकृष्ण घोष ने तीव्र क्षोभ जताते हुए कहा कि वह किसी को तेल मार कर टिकट नहीं ले सकते। उन्होंने आगे टिकट वितरण पर सवाल उठाया उन्होंने कहा कि पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर अभी-अभी कांग्रेस से भाजपा में आए लोगों को टिकट दिया जा रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।


उन्होंने स्थानीय बनाम बाहरी को लेकर नया विवाद भी छेड़ दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घोष के बयानों पर तीखा पलटवार किया और पूछा कि पिछले पांच साल में स्थानीय कार्यकर्ताओं को कमीशन के लोभ में ठेकेदारों को काम देकर कितना विकास हुआ तथा कितने विवादों में फंसे। घोष ने 23 मार्च को संवाददाता सम्मेलन में और बातें कहने का ऐलान किया है। शिलादित्य देव ने सभी से एकजुट होकर होजाई के हित में काम करने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें