गुवाहाटी, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा ने स्थानीय महावीर स्थल पर एक भव्य भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। देश के प्रसिद्ध और लोकप्रिय बैंड केशवम के कलाकारों ने अपने ऊर्जावान प्रदर्शन के माध्यम से युवा पीढ़ी को सनातन धर्म और भजनों से एक नए और आधुनिक तरीके से परिचित कराया। पूर्वोत्तर में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है जो युवाओं को पारंपरिक आध्यात्मिकता से जोड़ता है, जहां युवाओं ने बिना किसी नकारात्मक प्रभाव के खुशी का अनुभव किया।
भजन क्लबिंग का माहौल कई मायनों में नाइट क्लब जैसा दिखाई दिया। यहां भी बड़े साउंड सिस्टम, हाई एनर्जी, बड़ा मंच, लाइट्स और उत्साह से भरी भीड़ थी। तेज बीट्स के साथ जब भक्ति संगीत गूंजने लगा तो पूरा वातावरण ऊर्जा से भर गया। "भजन क्लबिंग" का बढ़ता चलन यह दर्शाता है कि Gen Z ने आध्यात्मिकता को एक नए और आधुनिक अंदाज़ में अपनाना शुरू कर दिया है। ऐसे आयोजन युवाओं को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐसे भक्ति संगीत कार्यक्रमों की सराहना की है, कुछ दिन पहले ही उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में भजन क्लबिंग का जिक्र किया था।
कार्यक्रम संयोजक शिव कुमार मोर, गौतम भंसाली सौरभ अग्रवाल, अरविंद खेमका सहित युवा मंच के बहुत से सदस्यों ने पिछले दो महीनों से दिन-रात काम करके इस कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाया। अपने स्वागत भाषण में, अध्यक्ष देवेश मूंदड़ा ने कहा कि हमारे देश में, भजन और कीर्तन सदियों से हमारी संस्कृति की आत्मा रहे हैं। हमने मंदिरों में और आध्यात्मिक प्रवचन सुनते समय भजनों को सुना है और इस युग में हम भजनों को क्लबिंग के माध्यम से ले के आये है। भजन क्लबिंग के आयोजकों में से एक मनीष बोथरा का कहना है कि भक्ति केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का माध्यम भी है। मुख्य प्रायोजक माणिकचंद नंदकिशोर ज्वैलर्स, सह प्रायोजक वायटेक और रियांशी डेवलपर्स सहित सभी सहयोगकर्ताओं का हैंपर एवं मोमेंटो दे कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मरियानी से माननीय विधायक रूपज्योति कुर्मी भी अपनी अर्धांगिनी और परिवार सहित उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष अंकुर माहेश्वरी ने बताया कि गुवाहाटी सहित अन्य कई शहरों से भारी संख्या में लोगों ने भजनो पर थिरकते हुए भरपूर आनंद लिया।
युवा मंच ने असम के जाने-माने और लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान, स्थानीय कलाकारों ने जुबिन दा के मशहूर गीत माया बिनी की प्रस्तुति दी। अंत में, अपने प्रिय कलाकार को नमन करने हेतु सामूहिक रूप से ॐ नमः शिवाय का जाप किया गया। सचिव प्रभात हरलालका ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए मंच से सबको विदा किया। यह जानकारी शाखा के जनसंपर्क अधिकारी प्रतीक अग्रवाल ने दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें