लखीमपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीजेपी और एजीपी की संयुक्त चुनावी सभा में मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
जिले के बिहपुरिया, नावबोइचा, रंगानदी और लखीमपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विशाल विजय संकल्प सभा में भारी भीड़ देखने को मिली।
सभा को संबोधित करते हुए हेमंत विश्व शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को वोट देना मतलब असम को कई साल पीछे ले जाना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार विकास और रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 1 लाख 65 हजार लोगों को नौकरी दी जा चुकी है और 2026 में जीत के बाद 2 लाख नई नौकरियां दी जाएंगी।
उन्होंने जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं ,मुफ्त राशन, आवास, अरुणोदय और शिक्षा का लाभ आगे भी मिलता रहेगा।
सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी उम्मीदवारों पर भी तंज कसते हुए भाजपा की भारी जीत का दावा किया।
फिलहाल, इस मेगा रैली के बाद लखीमपुर में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें