गुवाहाटी, टैक्स बार एसोसिएशन, गुवाहाटी द्वारा द ऑर्नेट होटल, उलूबाड़ी, गुवाहाटी मे “टैक्स प्रैक्टिस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: टूल्स, तकनीक एवं व्यावहारिक अनुप्रयोग विषय पर एक स्टडी सर्कल बैठक आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ स्टडी सर्कल समिति के अध्यक्ष सीए राकेश कुमार अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुआ। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए पंकज खंडेलिया ने की। अपने संबोधन मे उन्होंन विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह सत्र प्रतिभागियो को इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय को बेहतर ढंग से समझने मे सहायक सिद्ध होगा।
वक्ता सीए अंकित जालान ने अपने प्रस्तुतीकरण में बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अभूतपूर्व गति से विकसित हो रहा है तथा पेशेवरों के लिए इसे अपने दैनिक कर व्यवसाय में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने टैक्स प्रैक्टिशनर्स के लिए उपयोगी विभिन्न एआई टूल्स के बारे मे भी विस्तार से जानकारी दी।
वक्ता सीए विवेक जैन ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ऐसे व्यावहारिक तरीकों पर प्रकाश डाला, जिन्हें पेशेवर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से शीघ्रता से अपना सकते हैं, जिससे समय की बचत और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। दोनों वक्ताओं ने विषय को अत्यंत स्पष्टता और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने नव-नामांकित सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता किट एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।
इस बैठक मे बड़ी संख्या मे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेटरीज़, कॉस्ट अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं एवं टैक्स कंसल्टेंट्स ने भाग लिया और एक सार्थक एवं संवादात्मक सत्र का हिस्सा बने।
अंत मे सचिव सीएस चंद्र शेखर शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें