रमेेश मुन्दड़ा
होजाई: होजाई के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाए जाने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए राजेश केजड़ीवाल व प्रमोद मोर को संयोजक बनाया गया है। वही कोषाध्यक्ष का दायित्व निरंजन सरावगी व खाद्य विभाग की जिम्मेदारी कैलाश मोर व ओम प्रकाश झंवर को दी गई है।
इसके अलावा जीवंत झांकियां को तैयार करने हेतु संयोजक-बबीता कयाल,मंजू भीमसरिया, नितू मोर, रीना भीमसरिया ,रेखा भीमसरिया, सरिता छावछरिया,निकिता मोर, मुश्कान केजरीवाल, हंषा केजरीवाल, शोनल अग्रवाल को बनाया गया है। वही हनुमान ध्वज हेतु अमन केजड़ीवाल से धर्म प्रेमी जन संपर्क कर सकते हैं। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु संयोजक दीपिका शर्मा तथा ललिता भीमसरिया को बनाया गया है। छप्पन भोग हेतु संयोजक मोनिका बैरिवाल तथा निर्मला केजरीवाल को बनाया गया है। आगामी 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक चलने वाले तीन दिवसीय महोत्सव के अवसर पर पहले दिन सायं 3:30 बजे कलश यात्रा के साथ बालाजी महाराज की एक भव्य व विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जुगल किशोर केडिया रोड स्थित बालाजी इंजीनियरिंग से निकलने वाली शोभायात्रा में कई नैनाभी राम झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। वही संजीव हनुमान व बानर सेना शोभायात्रा में साथ-साथ चलेंगे। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन दिनांक 2 अप्रैल को प्राप्त 9:00 से पूजा अर्चना,महास्नान, सहस्त्राभिषेक, स्वामणी का भोग, छप्पन भोग, पूर्णिमा की महाज्योत व 1:00 बजे महा आरती की जाएगी। वही 6:30 महा आरती के बाद सवामण के लड्डू का भोग संजीव हनुमान के हाथों लगाया जाएगो जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। उल्लेखयोग्य है कि संजीव हनुमान के हाथों से लगाए गए इस प्रसाद को ग्रहण करने हेतु भारी भीड़ उमड़ीती है।
तीसरे दिन, 10:30 बजे हवन, 12:00 बजे पूर्णाहूति व महाआरती की जाएगी व जीमणवार का आयोजन होगा।
कार्यक्रम संयोजक राजेश केजड़ीवाल व प्रमोद मोर ने सभी धर्मप्रेमी जनों से अनुरोध किया है कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों में सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं व बालाजी महाराज के श्री चरणों में अपनी हाजिरी लगाये।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें