विप्रो फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन पुष्कर में आयोजित, मुंबई के उद्योगपति एस एन माली को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विप्रो फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन पुष्कर में आयोजित, मुंबई के उद्योगपति एस एन माली को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया

 


पुष्कर: विप्र फाउंडेशन का 18 वां राष्ट्रीय अधिवेशन राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में अध्यक्ष राधेश्याम गुरुजी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें आगामी सत्र 2026- 28 के लिए मुंबई के उद्योगपति सत्यनारायण श्री माली को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया। इस अधिवेशन में 45 जोनल के प्रदेश अध्यक्षों सहित 401 सदस्यो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में पूर्वोत्तर तथा असम के क्षेत्र जोन 8 के कई सदस्यों को भी जगह दी गई है। पद्म भूषण पत्रकार झाबरमल शर्मा के पौत्र सत्यनारायण शर्मा को पुनः मुख्य संरक्षण के रूप में चुना गया। विप्र फाउंडेशन जोन 8 की क्षेत्रीय अध्यक्ष मंजूलता शर्मा ने बताया कि क्षेत्र 8 से विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक रतन शर्मा को आदि तीर्थ परशुराम कुंड मूर्ति प्रतिष्ठा प्रकल्प का चैयरमेन तथा रामस्वरूप जोशी को राष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गुवाहाटी प्रकोष्ठ के राजकुमार शर्मा कौशिक, राजकुमार शर्मा सोती, संपत मिश्र तथा बरपेटा रोड के श्रीधर शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है।इस अवसर पर पूर्वोत्तर से विप्र फाउंडेशन जोन 8 की क्षेत्रीय अध्यक्ष मंजूलता शर्मा के अलावा गुवाहाटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिव पारीक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अमित पारीक, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राकेश भातरा, सदस्य राम निरंजन झकनारिया और अशोक दाधीच अधिवेशन में उपस्थित थे। अधिवेशन में मुख्य रूप से ब्राह्मण सिविलाइजेशन आइडेंटिटी फ्रॉम वर्क पर राष्ट्रीय शोध अभियान की घोषणा की गई। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आरक्षण को 14% करने की मांग की गई। यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग भी अधिवेशन में प्रमुखता से उठाई गई। श्री परशुराम ज्ञानपीठ जयपुर, इंटरनेशनल सोसाइटी फार परशुराम कांशसनेस, प्रज्ञान भवन परशुराम परिसर उदयपुर, श्रेष्ठ भारत अभियान, स्टैचू ऑफ स्ट्रेंथ आदि शंकर ई- लाइब्रेरी, शांति देवी कन्या छात्रावास सरदारशहर, केसर कुंज कोलकाता आदि मुख्य प्रकल्पों की जानकारी भी दी गई। शिक्षा संस्कार और स्वावलंबन पर भी रूपरेखा तैयार की गई। अधिवेशन में विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी, राजस्थान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, मुख्य संरक्षक और पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, धर्म नारायण जोशी, ताराचंद सारस्वत, राजेश कर्नल समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। स्वामी प्रखर महाराज जी भी विशेष रूप से इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अधिवेशन में उड़ीसा, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें