रोहा कॉलेज में धूमधाम से मना वसंत उत्सव 2026, शिक्षा गुरुओं और विद्यार्थियों के बिहु गीत नृत्य से मुखरीत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा कॉलेज में धूमधाम से मना वसंत उत्सव 2026, शिक्षा गुरुओं और विद्यार्थियों के बिहु गीत नृत्य से मुखरीत



सोयल खेतान, रोहा


रोहा महाविद्यालय में वसंत उत्सव 2026 धूमधाम से मनाने के साथ ही शिक्षा गुरुओं और विद्यार्थियों के बिहु गीत नृत्य से मुखरीत हो गया।

      उच्च शिक्षा अनुष्ठान रोहा महाविद्यालय में आज आयोजित वसंत उत्सव 2026 का शुभारंभ रोहा कॉलेज प्राचार्य डॉ वेद कुमार चलीहा द्वारा बिहुवान (झंडा) फहराकर करने के साथ ही रोहा कॉलेज संस्कृत विभाग एचओडी द्वीजेन शर्मा के संचालन में आयोजित वसंत उत्सव में रोहा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गुनहास बोरा द्वारा द्वीप प्रज्वलन और रोहा कॉलेज उप प्राचार्य मृनाल ज्योति शर्मा द्वारा महानायक, हार्टथ्रूब जुबिन गर्ग की प्रतिचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर स्मरण करने के साथ ही रोहा कॉलेज के सभी अध्यापक, अघ्यापिका, कर्मचारियों द्वारा हुँसरी परिवेशन करने के पश्चात मनर बहागी बिहु दल (शिक्षा विभाग), भुगोल विग्यान विभाग बरहमथुरी जेंग बिहु दल,इतिहास विभाग की छात्राओं, एन सी सी बिहु दल,असमीया विभाग की छात्राओं, रोहा महाविद्यालय बिहु दल और राजनीति विभाग की छात्रा खेउजी देवी, अर्थनीति विभाग की छात्रा परिरानी दास, भुगोल विग्यान विभाग की छात्रा रॉजलिन सईकीया द्वारा बिहु नृत्य प्रदर्शन करने के साथ ही सुजाता हजारिका द्वारा ढोल वादन और रोहा महाविद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका, कर्मचारियों, विद्यार्थियों द्वारा सामुहिक बिहु प्रदर्शन कर समस्त क्षेत्र बिहु गीत नृत्य से गुंजायमान कर दिया। वसंत उत्सव 2026 के अवसर पर रोहा महाविद्यालय की पूर्व उप प्राचार्य द्विप्ती देवी शर्मा, पूर्व प्रवक्ता जतींद्र कुमार पारै, रोहा हायरसेकेंडरी के पूर्व प्राचार्य कमल चंद्र शर्मा, समाजसेवी मृदुल हाजरीका, रोहा आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, सचिव भारत बरुवा, पत्रकार सुभाष डेका, सोयल खेतान सहित रोहा महाविद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका, विद्यार्थि सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें