लखीमपुर में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ऑल असम द्वितीय AFC MMA किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता आगामी 16 और 17 मई को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर रविवार शाम एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लतीफुल अहमद हुसैन ने की। बैठक में ऑल असम किक बॉक्सिंग फेडरेशन के सचिव अहमद अशरफ ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
इसी बैठक में आयोजन के लिए एक पूर्ण समिति का गठन किया गया, जिसमें तपन सैकिया को अध्यक्ष और लखीमपुर जिला किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव हामिद अशरफ को सचिव नियुक्त किया गया। यह प्रतियोगिता क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगी और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।
आपको बता दें कि AFC: का अर्थ है अल्फा फाइटिंग चैंपियनशिप जबकि MMA: का अर्थ है मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अर्थात AFC MMS अल्फा फाइटिंग चैंपियनशिप ,मिश्रित मार्शल आर्ट्स की प्रमोशन संस्था है। यह भारत या एशियाई क्षेत्र में होने वाली एक फाइटिंग लीग है। AFC MMA का उद्देश्य fighters यानी योद्धाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें