मारवाडी हिंदी पुस्तकालय में काव्य रंग भावों के संग कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाडी हिंदी पुस्तकालय में काव्य रंग भावों के संग कार्यक्रम आयोजित

 


 

गुवाहाटी, राष्ट्रीय कवि संगम,असम इकाई व श्री मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में काव्यरंग भावों के संग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य मे मंच पर श्री मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय के अध्यक्ष विनोद रिंगानिया, राष्ट्रीय कवि संगम की अध्यक्ष पुष्पा सोनी, मुख्य अतिथि दिनकर एवं राष्ट्रीय कवि संगम के संरक्षक नारायण खाखोलिया विराजमान हुए। मंच गठन पश्चात अध्यक्ष पुष्पा सोनी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। श्री रिगांनिया ने कविता में नवीन अविष्कार करने से पूर्व गहन पठन की हिदायत दी। वहीं दिनकर ने कविता के विभिन्न काल व चरण के विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। काव्य गोष्ठी को दो चरणों में विभक्त किया गया है। प्रथम सत्र का संचालन कांता अग्रवाल के द्वारा व द्वितीय सत्र का संचालन कंचन शर्मा के द्वारा किया गया। काव्य पाठ हेतु आमंत्रित कवि गण में सरोज जालान ने बिहू की निराली छटा बिखेरी, प्रेम कुमार ने चाकलेट देने वाले हर अंकल अच्छे नहीं होते,सौमित्रम ने देश प्रेम भावना ओत-प्रोत कविता, मालविका रायमेधी दास ने बोहाग बिहू, रबिया बेगम ने समसामयिक कविता, रिश्ता केडिया ने चाय का जीवन में महत्व, संतोष बैद ने जीवन दर्शन, सी.ए.रतन अग्रवाल, प्रिया तिवारी, ओंकार केडिया ने बिहू व ऊर्जा प्रेरक कविता पढ़ी। वहीं हैप्पी चाइल्ड हाई स्कूल के छात्र मौसम बरदलै व जयराज कलिता ने बिहू विषयक कविता का पठन किया। कार्यक्रम में विनीता मुंदड़ा, अंशु शारडा, हेमलता गोलछा आदि की उपस्थिति रही। अंत में हेमलता गोलछा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें