सोयल खेतान, रोहा
चापरमुख आंचलिक 47वां रंगाली बिहु उत्सव का बिहुवान फहराकर शुभारंभ करने के साथ ही समस्त क्षेत्र बिहु गीत नृत्य से मुखरीत हो गया।
चापरमुख आंचलिक रंगाली बिहु सन्मिलन समिति अध्यक्ष जनार्दन सईकीया (दीप) ने बिहुवान फहराकर और बिहु उदजापन समिति अध्यक्ष जादव बोरा शहीद तर्पण कर दो दिवसीय 47वां रंगाली बिहु उत्सव का शुभारंभ करने के साथ ही बिहु दल द्वारा बिहु गीत नृत्य कर समस्त क्षेत्र मुखरित कर दिया। तत्पश्चात बच्चों के खेलकूद प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुवा।ईस अवसर पर बिहु सन्मिलन समिति सहित चापरमुख मारवाड़ी समाज, वंगाली समाज, भोजपुरी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बिहु उत्सव के द्वितीय एवं अंतिम दिन 26 मई को दोपहर 1 बजे से चित्रांकन, कविता आवृति और कुईज प्रतिस्पर्धा अनुष्टित होगी।
सांय 5.30 बजे सुधाकंठ डॉ भुपेन हाजरीका और हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग के स्मृति में श्रद्धांजलि अनुष्ठान आयोजन होगा। द्वीप प्रज्वलन करेंगें बिहु उत्सव उदजापन समिति के उपाध्यक्ष हेमंत तामुली फुकन और विद्युत सईकीया।
सांय 7 बजे पुरस्कार प्रदान अनुष्ठान, पुरस्कार दाताओं और विशिष्ट व्यक्तियों का अभिनंदन समारोह आयोजन होगा।
रात्री 8 बजे सांस्कृतिक संध्या मंच का उद्घाटन करेंगें रोहा के विधायक शशीकांत दास और द्वीप प्रज्वलित करेगी रोहा सह जिला आयुक्त डॉ अंकिता बोरा।
तत्पश्चात आमंत्रित रिमझिम गोष्ठी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक अनुष्ठान और रात्री 10 बजे से सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण होगें जनप्रीय गायक राकेश रियान।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें