रोहा में श्रमिक और ट्रक चालक उन्नयन समिति ने धुमधाम से मनाया श्रमिक दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में श्रमिक और ट्रक चालक उन्नयन समिति ने धुमधाम से मनाया श्रमिक दिवस

 


सोयल खेतान, रोहा


आज 1 मई श्रमिक दिवस, समस्त देश भर की भांति रोहा में श्रमिक दिवस धुमधाम से मनाया गया।

रोहा नतुनचारिआली में रोहा श्रमिक उन्नयन समिति और रोहा ट्रक चालक उन्नयन समिति के संयुक्त तत्वावधान में अनुष्टित श्रमिक दिवस के उपलक्ष में प्रात: 9 बजे रोहा आंचलिक श्रमिक उन्नयन समिति के अध्यक्ष गीरेन बरदलै और रोहा आंचलिक ट्रक चालक उन्नयन समिति के अध्यक्ष माधव मुदै ने द्वीप प्रज्वलन और झंडा फहराकर शुभारंभ करने के साथ ही रोहा आंचलिक श्रमिक उन्नयन समिति के सचिव टुटु गांवखोबा के संचालन में अनुष्टित श्रमिक दिवस पर महानायक, हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग के प्रतिचित्र के समक्ष रोहा आंचलिक श्रमिक उन्नयन समिति के सलाहकार पंकज देवरी ने द्वीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही उपस्थित सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर स्मरण कर सभी ने एक साथ मायाविनी गीत परिवेशन किया और दिवंगत श्रमिकों के आत्माशांति हेतु एक मिनट मौन प्रार्थना किया गया।साथ ही श्रमिक और ट्रक चालक संघ ने आज ही के दिन आगामी वर्ष 1 मई को रोहा के सभी उद्योग बंद रखने का निर्णय लेने के साथ ही उद्योगों के मालिकों को भी उद्योग समुह बंद रख श्रमिक दिवस में हिस्सा ले धुमधाम से मनाने का आह्वान किया। साथ ही उपस्थित विशिष्ट व्यक्ति और श्रमिकों ने वक्तव्य प्रदान कर श्रमिकों के त्याग और परिश्रम पर प्रकाश डाला।

ईस उपलक्ष में श्रमिक उन्नयन समिति के सलाहकार राजेन गांवखोबा, विशिष्ट व्यवसायी विष्णु खेतान, राजेश शर्मा सहित रोहा श्रमिक और ट्रक चालक उन्नयन समिति के प्रतिनिधि, काफि संख्या में श्रमिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें