होजाई मारवाड़ी महिला समिति ने जरूरतमंद बुजुर्ग माताओं को बांटी राहत सामग्री, मातृ दिवस पर मनाया विशेष कार्यक्रम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई मारवाड़ी महिला समिति ने जरूरतमंद बुजुर्ग माताओं को बांटी राहत सामग्री, मातृ दिवस पर मनाया विशेष कार्यक्रम

 


रमेश मुन्दड़ा 


होजाई: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तहत होजाई मारवाड़ी महिला समिति ने रांगलू ग्राम विकास परिषद द्वारा संचालित वृद्धाश्रम की आवासीय बुजुर्ग माताओं के बीच विभिन्न आवश्यक सामग्री और खाद्य पदार्थों का वितरण किया।


इस अवसर पर वृद्धाश्रम की माताओं को नए कपड़े, आटा, मूंग दाल, अरहर दाल, नमक, रिफाइंड तेल, साबुन, केला, आम, तकिया तथा बिस्तर की चादरें भेंट की गईं। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बुजुर्ग माताओं के साथ नृत्य और आनंदमय गतिविधियों के माध्यम से दिन को अविस्मरणीय बना दिया।


कार्यक्रम में महिला समिति की सक्रिय सदस्यों सोनल भीमसरिया, वर्तिका झवांर, पूजा क्याल, खुशबू भीमसरिया, पूनम शर्मा तथा बबिता अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने फल और अन्य सामग्री वितरित कर माताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम विकास परिषद के उपाध्यक्ष अबुल कलाम, सदस्य मामुद अली, कलिमुद्दीन सहित परिषद के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। मातृ दिवस पर आयोजित यह पहल सामाजिक सेवा, मानवीय संवेदनाओं और बुजुर्ग माताओं के प्रति सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें