रोहा शाखा अभामामस ने कृति विद्यार्थियों का अभिनंदन कर दी बधाईयां, मनाया प्री मदर्स डे - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा शाखा अभामामस ने कृति विद्यार्थियों का अभिनंदन कर दी बधाईयां, मनाया प्री मदर्स डे



अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) रोहा शाखा ने 12वीं परिक्षा परिणाम में अच्छे अंक प्राप्त गौरव बढाने वाले कृति विद्यार्थियों का अभिनंदन कर बधाइयां दी।

  रोहा शाखा अभामामस के तत्वावधान में आज सांय 5बजे रोहा श्रीपंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण में आयोजित अभिनंदन समारोह में हाल ही में घोषित हायरसेकेंडरी (12)वीं और मेट्रिक परिक्षा परिणाम में अच्छे अंक प्राप्त कर रोहा,चापरमुख मारवाड़ी समाज का गौरव बढाने वाले कृति विद्यार्थि क्रमशः शुधांसु खेतान, उमंग खेतान, यश अग्रवाल, महिमा अग्रवाल, रीशिकेष खेतान, नेहा अग्रवाल, लक्षिता प्रजापत, विवेक जैन और अनुष्का वनिक का एक एक फुलाम गमछा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस)प्रांतीय अध्यक्षा शालिनी बगडीया, रोहा शाखा अभामामस अध्यक्षा नितु शर्मा, सचिव सुनीता शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित एक एक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनंदन कर ढेरों बधाइयां दी और उज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही रोहा और चापरमुख की बेटी राचीका अग्रवाल का एमबीबीएस के लिए सेलेक्सन और दंत चिकित्सक प्राची खेतान का भी एक एक फुलाम गमछा उढाकर अभिनंदन किया। साथ ही अभामामस ने प्री मदर्स डे मनाया और वरिष्ठ महिलाओं केक कटवाया और आशिर्वाद लिया।

अभिनंदन समारोह में रोहा शाखा अभामामस सचिव सुनीता शर्मा, सह सचिव सुमन प्रजापत, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, प्रकल्प शसक्तिकरन प्रमुख रीतु पौद्दार, बाल विकास प्रकल्प प्रमुख सिया पोद्दार, रक्तदान प्रकल्प प्रमुख सविता शर्मा, संस्कार संस्कृत प्रकल्प प्रमुख राधा खेतान, अंगदान नेत्रदान प्रकल्प प्रमुख सुनीता जैन, सदस्या गंगा अग्रवाल, मधु सेठिया, शिल्पा अग्रवाल, वरिष्ठ महिलाएं सहित कृति विद्यार्थियों के अविभाविका और विद्यार्थी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें