तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा में संगठन सशक्तिकरण पर जोर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा में संगठन सशक्तिकरण पर जोर



गुवाहाटी, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में 14 मई को तेरापंथ धर्मस्थल में संगठन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अ.भा.ते.म.मं. की ट्रस्टी श्रीमती रंजू लूनिया, परामर्शक श्रीमती रंजू खटेड़, असम-मेघालय प्रभारी श्रीमती सोनिका पारख, विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती शांति बैद एवं श्रीमती शिखा बोथरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र एवं बहनों द्वारा नारी जागरण गीतिका के संगान से हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बहनों का फुलाम गामोछा से स्वागत कर मंचासीन कराया गया।


अध्यक्ष श्रीमती सुशीला मालू ने स्वागत भाषण में कहा कि संगठन यात्रा केवल बैठक नहीं, बल्कि कार्यों के मूल्यांकन, नई योजनाओं के चिंतन और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।


इस अवसर पर प्रमुखा श्री जी के संदेश का वाचन श्रीमती शिखा बोथरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा के संदेश का वाचन श्रीमती शांति बैद ने किया। ट्रस्टी श्रीमती रंजू लूनिया ने संगठन यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि परामर्शक श्रीमती रंजू खटेड़ ने मंडल की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बहनों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। असम-मेघालय प्रभारी श्रीमती सोनिका पारख ने कन्या मंडल एवं युवती मंडल की गतिविधियों की जानकारी साझा की।


कार्यक्रम के दौरान बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री श्रीमती सुचित्रा छाजेड़ ने किया तथा आभार ज्ञापन श्रीमती संध्या कोठारी ने व्यक्त किया। बहनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस आशय की जानकारी प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती सुनीता मालू द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें