अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, गुवाहाटी नीलांचल शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, गुवाहाटी नीलांचल शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर आयोजित

 


गुवाहाटी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, गुवाहाटी नीलांचल शाखा की ओर से आठगांव स्थित श्री गौहाटी गोशाला परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं दंत जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें 90 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।


शिविर के दौरान 15 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान की गई, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन गुवाहाटी लायंस आई हॉस्पिटल में कराया जाएगा। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्ष मौसम अग्रवाल, सचिव सुनैना बजाज एवं कोषाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल सहित शाखा की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं और शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


इस अवसर पर गोशाला के अध्यक्ष रमेश गोयनका, सचिव आर. एस. जोशी एवं आलोक का सम्मान किया गया। वहीं गुवाहाटी लायंस आई हॉस्पिटल की टीम ने शिविर का संचालन किया। अस्पताल की ओर से पारस जैन, डेज़ी एवं पिंकी भी उपस्थित रहे, जिनका शाखा द्वारा सम्मान किया गया।


शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें