लायंस उमंग ने लायंस आई हॉस्पिटल को प्रदान की एंबुलेंस वैन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस उमंग ने लायंस आई हॉस्पिटल को प्रदान की एंबुलेंस वैन



गुवाहाटी, समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग ने छत्रीबाड़ी स्थित लायंस आई हॉस्पिटल को एक एंबुलेंस वैन भेंट की। लायंस उमंग की जनसंपर्क अधिकारी पायल चड्ढा ने बताया कि अध्यक्ष बिमला कोचर के नेतृत्व में क्लब की ओर से यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सचिव स्वाती चौधरी ने बताया कि इस नेक कार्य में जैनएक्स परिवहन प्रा. लि. के प्रमुख प्रताप कोचर, अरविंद कोचर एवं अभिषेक कोचर का विशेष सहयोग रहा। क्लब की ओर से सहयोगकर्ता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। लायंस उमंग की ओर से रतन गोयनका, एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रकाश सिकरिया के निरंतर सहयोग के लिए भी कृतज्ञता प्रकट की गई। कार्यक्रम का संचालन सीमा गोयनका ने करते हुए जानकारी दी कि यह एंबुलेंस आसपास के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अलावा, विभिन्न स्वास्थ्य जांच शिविरों में भी इसका उपयोग किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा सकेंगी। कोषाध्यक्ष रेणु अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज पोद्दार, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) मनोज भजानका, वीडीजी प्रथम (इलेक्ट) राजेश अग्रवाल, वीडीजी द्वितीय (इलेक्ट) सुजीत बुखरेडिया, आईपीडीजी सीमा गोयनका, पीडीजी राजकुमार मोर, लायंस क्लब ऑफ गौहाटी के अध्यक्ष राजेश हंसारिया सहित उमंग की बड़ी संख्या में सदस्याओ तथा लायंस क्लब ऑफ गौहाटी के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। एम्बुलेंस वैन हस्तांतरण समारोह की शुरुआत पारंपरिक पूजा कर की है, जो शुभारंभ और सेवा कार्य के लिए आशीर्वाद का प्रतीक है। यह पहल सेवा, संवेदना और सामुदायिक कल्याण के प्रति लायंस क्लब की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें