हार्दिक बधाई एवं शुभ-कामनाएँ
हिया लूनिया को, जो कि किरण लूनिया की पौत्री तथा पंकज लूनिया एवं प्रतिभा लूनिया की सुपुत्री हैं, जिन्होंने CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार 97% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
गुवाहाटी के रिहाबाड़ी क्षेत्र की निवासी हिया ने अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से अपने परिवार, शुभचिंतकों एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। वह डॉन बॉस्को स्कूल, गुवाहाटी की मेधावी छात्रा हैं।
यह उल्लेखनीय है कि पंकज लूनिया एवं प्रतिभा लूनिया गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं तथा सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय योगदान देते रहे हैं।
हिया को उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता एवं जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें