रोहा समजिला प्रशासन और पतंजलि योग समिति के संयुक्त में 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा समजिला प्रशासन और पतंजलि योग समिति के संयुक्त में 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना



सोयल खेतान, रोहा


रोहा समजिला प्रशासन और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस धुमधाम से मना और सभी ने एकसाथ किया योगाभ्यास।

    समस्त राज्य भर की भांति रोहा में भी 12वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस धुमधामा से मनाने के क्रम में रोहा महेंद्र नाथ हजारिका भवन में रोहा समजिला प्रशासन, भारत स्वाभिमान न्यास, नौगांव जिला और रोहा पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रात:6 बजे से आयोजित योग दिवस का रोहा समजिला आयुक्त डॉ अंकिता बोरा ने द्वीप प्रज्वलन और जातीय संगीत परिवेशन कर शुभारंभ करने के साथ ही रोहा पतंजलि योग समिति के मुख्य योग गुरु योगाचार्य रामनिवास शर्मा ने सैकड़ों पुरुष, महिला, युवक युवतियों को कपालभाती, अनलोमविलोम, बज्रासन, ध्यान, प्रणायाम सहित योगाभ्यास कराया और योग से हम कैसे निरोग रह सकते उस पर प्रकाश डालते हुवे सभी से शारीरिक, मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए दैनिक योगाभ्यास करने का आह्वान किया।

   योग दिवस पर रोहा समजिला प्रशासन के सह आयुक्त,रोहा राजस्व चक्र अधिकारी, सह जिला अधिकारी, कर्मचारी, रोहा थाना प्रभारी, रोहा पौरसभा कार्यवाही अधिकारी (ईओ), उप पौरपति, योग शिक्षक, शिक्षिका, रोहा पतंजलि योग समिति, स्वाभिमान न्यास, नौगांव जिला के सदस्य, सदस्या सहित पतंजलि योग समिति के अंतर्गत विभिन्न शाखा समितियों के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें