लायंस क्लब एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पहल: 29 जरूरतमंदों की लौटी आंखों की रोशनी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पहल: 29 जरूरतमंदों की लौटी आंखों की रोशनी



सफल नेत्र ज्योति सेवा अभियान 


लायंस क्लब ऑफ तेजपुर ग्रेटर एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, तेजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सेवा परियोजना सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


दिनांक 1 जून को 33 मरीजों एवं 5 सहयोगियों को दो ट्रैवलर वाहनों द्वारा तेजपुर से गुवाहाटी स्थित लायंस आई हॉस्पिटल भेजा गया। वहां सभी मरीजों की विधिवत स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अस्पताल में सभी के रहने, खाने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई।


अगले दिन 29 मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन संपन्न हुए। शेष 4 मरीजों का ऑपरेशन चिकित्सकीय कारणों से संभव नहीं हो सका, जबकि 2 मरीजों को आवश्यकता अनुसार पावर के चश्मे उपलब्ध कराए गए। दिनांक 3 जून को सभी ऑपरेटेड मरीजों की पुनः जांच की गई, आंखों की पट्टियां खोली गईं तथा उन्हें आवश्यक काले चश्मे प्रदान किए गए।


इस संपूर्ण सेवा अभियान के अंतर्गत मरीजों को तेजपुर से गुवाहाटी ले जाने के साथ-साथ ऑपरेशन उपरांत सुरक्षित रूप से पुनः तेजपुर वापस लाने की भी समुचित व्यवस्था की गई। सभी मरीजों एवं उनके सहयोगियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आयोजकों द्वारा निभाई गई, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


सभी मरीज स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त अवस्था में अपने घर पहुंचे। मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस सेवा कार्य के लिए आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा इसे उनके जीवन में नई रोशनी लाने वाला प्रयास बताया।


लायंस क्लब ऑफ तेजपुर ग्रेटर के अध्यक्ष लायन राजीव जैन एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, तेजपुर की अध्यक्षा देवाश्री बैद ने इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों, सदस्यों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजिका जगदंबा धानुका एवं सह-संयोजिका मनीषा दुगड़ ने भविष्य में भी इस नेत्र ज्योति अभियान को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद को पुनः दृष्टि प्रदान करने का प्रयास न केवल जनसेवा का एक महत्वपूर्ण कार्य है, बल्कि मानवता की सेवा और आत्मिक संतोष प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ माध्यम भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें