गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा आज "आनंद सबके लिए" प्रोजेक्ट के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों तक स्नेह, सहयोग और मानवता का संदेश पहुँचाना रहा।
महिला शाखा की अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समुचित व्यवस्था संयोजिका रेखा गोयल की देखरेख में संपन्न हुई।
इस अवसर पर मीनू दूधेडिया एवं पिंकी जैन भी उपस्थित रहीं और सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने मिलकर जरूरतमंद बच्चों के साथ आत्मीयता का परिचय देते हुए उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का प्रयास किया।
मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा का यह मानवीय प्रयास समाज में सेवा, संवेदनशीलता और परोपकार की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें