पूजा माहेश्वरी
नगांव, मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा ने नगांव नगर पालिका के सहयोग से असम के महान साहित्यकार, संगीतकार, नाटककार रूपकंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाला की जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर नगांव के रूपकोंवर चौक चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
सर्वप्रथम मारवाड़ी सम्मेल, नगांव शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने 15 न० वार्ड.की आयुक्त मुक्ता जायसवाल का फुलाम गामोछा से उनका स्वागत व अभिनंदन किया। मुक्ता जायसवाल के दीप प्रज्वलन के पश्चात उपस्थित सभी महानुभावों ने पुष्प के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। मुक्ता जायसवाल ने अपने संबोधन में रूपकंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाला के साहित्य, संस्कृति एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन और कृतित्व आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में सम्मेलन के मंडलीय उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शोभासरिया, अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, सचिव विजय राज किल्ला, कोषाध्यक्ष बाल किशन दादलीका, संयुक्त सचिव अरुण नागरका व सारंग खाटूवाला, संगठन मंत्री दिलीप अग्रवाल, राधा रमण खाटूवाला, शंकर लाल शोभासरिया, महेश बुधिया, रघुवीर प्रसाद आलमपुरिया, ललित कोठारी, महेश अग्रवाल, महेश सोभासरिया, दिनेश अग्रवाल, सुनील शोभासरिया, चंचल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद शोभासरिया अशोक शर्मा, प्रांगण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, शंकर सोभासरिया, अनूप पोद्दार, परान महंत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शोभासरिया व अरूण नागरका का विशेष सहयोग रहा। अंत में अध्यक्ष प्रमोद कोठारी एवं सचिव विजय राज किल्ला ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। अल्पाहार के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आशय की जानकारी संयुक्त सचिव अरुण नागरका द्वारा प्रेषित की गई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें