मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, तेजस्विता महिला अधिवेशन की तैयारियों पर हुई विस्तृत ज्ञ चर्चा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, तेजस्विता महिला अधिवेशन की तैयारियों पर हुई विस्तृत ज्ञ चर्चा

 


गुवाहाटी: मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को शाखाध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा की अध्यक्षता में परशुराम सेवा सदन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 शाखा अध्यक्ष ने आगामी 8 एवं 9 अगस्त को आयोजित होने वाला पूर्वोत्तर का पहला महिला अधिवेशन तेजस्विता की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी सदस्याओ को आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता और समन्वित प्रयासों का आह्वान किया।शाखा मंत्री मंजू भंसाली ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद अधिवेशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी सत्रों के सफल संचालन के लिए संयोजिकाओं की नियुक्ति की गई।


बैठक में शाखा सलाहकार इंदिरा जिंदल, शारदा केड़िया एवं मंजू पाटनी ने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया तथा संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष रश्मि जैन एवं रेखा गोयल, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, सह-कोषाध्यक्ष बिंदू मोहता सहित कार्यकारिणी सदस्य निकिता सांखला, ज्योति शर्मा, ममता शर्मा, मधु लूनिया, प्रेमलता सिंघानिया, सिया शर्मा, अमिता बेद, संगीता बुच्चा, कविता जोगड, मधु हरलालका तथा पिंकी जैन उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त मीना उपाध्याय, हेमलता तोदी, स्नेहल बिदासरिया एवं प्रज्ञा शर्मा ने भी बैठक में सहभागिता की।बैठक के समापन पर सभी सदस्योंओ ने आगामी तेजस्विता महिला अधिवेशन को सफल एवं यादगार बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें