गुवाहाटी, बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिशु निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने स्वयं उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान योग और प्राणायाम के लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम का समापन हास्य योग के अभ्यास के साथ हुआ। अंत में शांति पाठ किया गया तथा सभी ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर निरोग एवं स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें