गुवाहाटी, विश्व प्रसिद्ध अंबुबाची मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से श्री बालक हनुमान भक्त मंडल, बड़ा बाजार, पांडु द्वारा संचालित खाद्य वितरण केंद्र (भंडारा) का शुभारंभ रविवार को विधिवत रूप से किया गया।
भंडारा केंद्र का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी अजय पोद्दार (एच. एल. पोद्दार फाउंडेशन) द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात मां कामाख्या की पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन वितरण का शुभारंभ किया गया।
श्री बालक हनुमान भक्त मंडल विगत पांच वर्षों से अंबुबाची मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। सेवा और समर्पण की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 21 जून से 26 जून 2026 तक प्रतिदिन भंडारा संचालित किया जाएगा।
भंडारे में श्रद्धालुओं को निःशुल्क नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन, जलपान, चाय तथा 24 घंटे शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सेवा अभियान के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 3,000 से 4,000 श्रद्धालुओं को भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
इस सेवा कार्य का संचालन मंडल की अध्यक्ष अधिवक्ता पूजा खाखोलिया, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुराग पोद्दार, कार्यक्रम संयोजक रोहित अग्रवाल एवं अंजलि झा सहित मंडल के समर्पित स्वयंसेवकों के नेतृत्व में किया जा रहा है।
आयोजकों ने इस मानव सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं, समर्थकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भंडारा सेवा, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो अंबुबाची मेले की आध्यात्मिक परंपरा को और अधिक सशक्त बनाता है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें