सेवानिवृत्त बीआरपी विजयानंद लस्कर का हुवा सामुहिक विदाई अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सेवानिवृत्त बीआरपी विजयानंद लस्कर का हुवा सामुहिक विदाई अभिनंदन



सोयल खेतान, रोहा


31मई को नौकरी से सेवानिवृत्त हुवे बी आर पी विजयानंद लस्कर का विदाई अभिनंदन हुवा।

     रोहा बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में आज कपिली प्राथमिक शिक्षा प्रखंड के तत्वावधान और कपिली प्राथमिक शिक्षा प्रखंड अधिकारी गीता देवी के अध्यक्षता में आयोजित विदाई अभिनंदन समारोह में 31मई को नौकरी से सेवानिवृत्त हुवे बी आर पी विजयानंद लस्कर को कपिली प्राथमिक शिक्षा प्रखंड,रोहा बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र, अखिल असम टेट उतीर्ण शिक्षक समाज, कपिली प्राथमिक शिक्षक सन्मिलनी सहित सतीर्थ सी आर सी और बी आर पीयों ने एक एक फुलाम गमछा, सेलेंग, सराई, पुस्तक, उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई अभिनंदन करने के साथ ही विजयानंद लस्कर ने अपने नौकरी जीवन सतीर्थों के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक होने के साथ ही सभी का धन्यवाद किया और सतीर्थों ने भी लस्कर के साथ बिताए पलों को याद किया।

    सी आर सी रुबुल कुमार दास के संचालन और जितुमनी बरदलै के स्वागत वक्तव्य के साथ आयोजित विदाई अभिनंदन सभा में डाईट प्रवक्ता शेखरज्योति महंत, रोहा बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र की अध्यक्षा निलाक्षी काकोति मंचासिन रहने के साथ ही सभा में कपिली प्राथमिक शिक्षक सन्मिलनी अध्यक्ष रंजीत पातर, सचिव लखी प्रसाद डेका, बी आर पी आयूब्ब आली, सी आर सी सी वसंत कुमार बोरा, बिनीता बोरा, नौगांव जिला टेट उतीर्ण शिक्षक समाज अध्यक्ष भवज्योति डेका, कपिली शिक्षा प्रखंड प्राथमिक टेट उतीर्ण शिक्षक समाज अध्यक्ष अर्चना महंत, सचिव संजीव नाथ सहित कपिली प्राथमिक शिक्षा प्रखंड, टेट उतीर्ण शिक्षक समाज, कपिली पार्थमिक शिक्षक सन्मिलनी के प्रतिनिधि, सी आर सी सी और बी आर पी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें