गुवाहाटी, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322G के जिलापाल पंकज पोद्दार का लायंस क्लब ऑफ़ प्राइड गुवाहाटी और लायंस स्मार्ट सिटी क्लब मे आधिकारिक दौरा उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड एवं लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी स्मार्ट सिटी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुवाहाटी प्राइड के संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया तथा गुवाहाटी स्मार्ट सिटी की अध्यक्ष मधु खाखोलिया ने संयुक्त रूप से की। मंच पर रीजन चेयरपर्सन रूपा गग्गर एवं फर्स्ट लेडी रितु पोद्दार भी उपस्थित थीं।असमिया थीम पर आधारित इस आयोजन में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
दोनों क्लबों ने वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए सेवा कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही कक्षा 10 एवं 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा ऑनलाइन बिहू नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीए प्रियंका जैन ने “भावनात्मक स्वास्थ्य” विषय पर प्रेरक सत्र प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जयश्री अग्रवाल, दिशा खाखोलिया एवं अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज पोद्दार ने दोनों क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विशेष रूप से गुवाहाटी प्राइड की नवाचारी परियोजनाओं, प्रभावी संचार व्यवस्था एवं मीडिया प्रचार की प्रशंसा की।
इस अवसर पर पंकज पोद्दार ने अनुप कुमार जाजोदिया एवं मधु खाखोलिया को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं लायनिज्म में योगदान के लिए प्रतिष्ठित “लायंस इंटरनेशनल प्रेसिडेंट्स पिन” से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का विशेष महत्व इसलिए भी रहा क्योंकि यह लायंस आंदोलन की स्थापना दिवस वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुआ। 7 जून 1917 को मेल्विन जोन्स द्वारा अमेरिका के इलिनॉय में लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की स्थापना की गई थी। इस ऐतिहासिक दिवस पर आयोजित आधिकारिक दौरे ने कार्यक्रम को और अधिक स्मरणीय बना दिया।
अंत में सुनिधि अग्रवाल एवं प्रतिभा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन चित्रा भरतीया, शिल्पा नाहटा एवं निधि अग्रवाल ने किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें