सोयल खेतान, रोहा
रोहा विधानसभा समष्टि के द्वितीय वार के लिए नवनिर्वाचित विधायक शशिकांत दास का सैकड़ों भाजपा नेता कर्मियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन कर बधाइयां दी।
रोहा महेंद्र हाजरिका भवन में आज दिन के 11बजे से समष्टि 4 भाजपा मंडल, जिला परिषद, गांव पंचायत, आंचलिक पंचायत, तिवा स्वायत्व परिषद, रोहा पौरसभा और भाजपा के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में अनुष्टित विशेष अभिनंदन समारोह में 4 भाजपा मंडल क्रमशः रोहा-बारहपुजीया मंडल, चापरमुख-गरुबाट मंडल, कमारगांव मंडल, पाखिमरीया मंडल सहित रोहा पौरसभा, तिवा स्वायत्व परिषद, जिला परिषद, गांव पंचायत, आंचलिक पंचायत के प्रतिनिधि और सैकड़ों भाजपा नेता कर्मी उपस्थित रह विधायक का एक एक फुलाम गमछा, सेलेंग, सराई, जापी, गुलदस्ता और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर गर्मजोशी से अभिनंदन कर बधाइयां दी।चापरमुख गांव पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन सईकीया के संचालन में अनुष्टित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुवे विधायक शशिकांत दास ने विधानसभा चुनाव में मतदान कर भारी मतों से विजय कर द्वितीय बार के लिए विधायक बनाने पर जनता को धन्यवाद देते हुवे कहा की हम मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में रोहा समष्टि के आर्थयामजिक विकास हेतु आगे बढते जायेगें। साथ ही विधायक ने रोहा रनथली स्वास्थ्य केंद्र को सौ विस्तर युक्त और कटहगुडी में स्टेडियम निर्माण की बात कहते हुवे कहा की हम शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रास्ते घाट के विकास हेतु काम करते जायेगें।समारोह में नगांव जिला भाजपा अध्यक्ष सुवर्ण सिंह, सचिव मनज्योति बोरा, राज्यिक भाजपा कार्यनिर्वाहक सदस्य सूर्य दास, रोहा पौरसभा पौरपति वंति हाजरिका, तिवा स्वायत्व परिषद के कार्यवाही सदस्य सुरोज कोंवर, प्रनव ज्योति मशरंग सहित भाजपा 4 मंडलों के अध्यक्ष, सचिव और सैकड़ों भाजपा नेता कर्मी उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें