गुवाहाटी, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी महिला शाखा का आठगांव स्थित वृंदावन मार्केट में नवीन कार्यालय का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा के करकमलों द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात भगवान श्री गणेश जी की आरती एवं मंगल प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का पारंपरिक गुलाम गमछा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष युवा राज चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का सफल संयोजन रेखा गोयल, रश्मि जैन एवं लिजी कुंडलिया ने किया। शाखा की सलाहकार सरला काबरा, सरोज मित्तल, वंदना सोमानी, इंद्रा जिंदल एवं शारदा केड़िया का मार्गदर्शन कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।
कार्यक्रम में प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, कामरूप शाखा के अध्यक्ष अजीत शर्मा, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष दीपक पोद्दार, मेट्रो शाखा के अध्यक्ष गौतम गोयंका, गुवाहाटी शाखा के मंत्री सूरज सिंघानिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) विनोद कुमार लोहिया, प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक तथा मंडल उपाध्यक्ष सुशील गोयल सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गुवाहाटी की चारों शाखाओं के प्रतिनिधियों ने महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा एवं उनकी पूरी टीम का अभिनंदन करते हुए नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला शाखा की समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। उपस्थित सभी अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन कार्यालय महिला शाखा की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें