अंबुबाची महायोग में साधु संन्यासियों का जत्था कामाख्या मंदिर की ओर उमड़ पड़ा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अंबुबाची महायोग में साधु संन्यासियों का जत्था कामाख्या मंदिर की ओर उमड़ पड़ा



गुवाहाटी, विश्व प्रसिद्ध अंबुवासी महायोग प्रारंभ होने से पहले साधु संत, अघोरी, तांत्रिकों का सैलाब नीलांचल पर्वत की ओर उमड़ पड़ा। विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर अपनी साधुओं की टोलियां के साथ नीलांचल पहाड़ पर अपना डेरा जमा लिए हैं। पूरा नीलांचल पर्वत भक्तिमय वातावरण के रंग में रंग गया है। इसी कड़ी में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के साधु संतों ने एटी रोड से नीलांचल की घुमावदार पहाड़ी रास्तों से कामाख्या मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन कर अंबुवासी महायोग का आगाज कर दिया। इस यात्रा को श्री राम का ध्वज दिखाकर विधायक विजय गुप्ता ने शुभारंभ किया। विजय गुप्ता ने सभी साधु संन्यासियों का माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद भी ग्रहण किया। साधु संतों ने संपूर्ण नीलांचल पहाड़ी को जय श्री राम के उद्घोष से गूंजायमान कर दिया। अखाड़ा में पहुंचकर विधायक विजय गुप्ता ने अखाड़े में विराजमान सभी साधु संतों का दर्शन कर उनसे भी आशीर्वाद ग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें