लखीमपुर जिले के नव-निर्वाचित विधायकों का लखीमपुर जिला भाजपा ने किया भव्य अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर जिले के नव-निर्वाचित विधायकों का लखीमपुर जिला भाजपा ने किया भव्य अभिनंदन



उल्लेखनीय हैं कि लखीमपुर जिले के पांच विधानसभा चुनाव क्षेत्र में से चार विधानसभा चुनाव की सिटें भाजपा के झोली में आई है जिससे लखीमपुर जिला भाजपा समिति के कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। लखीमपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्यामल शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गर्म जोशी के साथ अपने विधायकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया।

चुकुलीभोरिया स्थित डॉ. भूपेन हजारिका हॉल में आयोजित इस समारोह में बिहपुरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक भूपेन बोरा, नाओबोइसा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक ऋषिराज हजारिका तथा लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक मानव डेका को भाजपा की ओर से सम्मानित किया गया। ठेकुआ खान विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक नव कुमार दोलै अपने व्यक्तिगत कारण बस आज इस सम्मान समारोह में अनुपस्थित रहे।

समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। पारंपरिक गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर विधायकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की जिम्मेदारी अब नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कंधों पर है। 

वहीं विधायकों ने भी जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और सुशासन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

भाजपा द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह जिले में राजनीतिक उत्साह का केंद्र बना रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने विधायकों की जीत को जनता के विश्वास और विकास की जीत बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें