विश्व योग दिवस पर विप्र फाउंडेशन गुवाहाटी चैप्टर ने आयोजित किया भव्य योग शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विश्व योग दिवस पर विप्र फाउंडेशन गुवाहाटी चैप्टर ने आयोजित किया भव्य योग शिविर

 


गुवाहाटी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन गुवाहाटी चैप्टर एवं विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, गुवाहाटी द्वारा फैंसी बाजार स्थित बॉटेनिकल गार्डन में योग प्रशिक्षिका दीपिका शर्मा के मार्गदर्शन में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका दीपिका शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को प्रतिदिन योग करने और निरोग रहने के लिए प्रेरित किया।


इस सफल आयोजन के संयोजक जय सोती तथा संयोजिकाएं पिंकी शर्मा, रोमा शर्मा और सुमन पारीक रहीं। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विनीता रिणवाँ ने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उमानंद शाखा का भी विशेष सहयोग रहा। योग सत्र के समापन पर ध्वज लगाकर प्रार्थना की गई।


इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार सोती, शिवकुमार पारीक, चैप्टर अध्यक्ष राकेश भाटरा, संगठन महामंत्री अरविन्द पारीक, महामंत्री रवि सोती, कोषाध्यक्ष दयाराम गुर्जरगौड़, महेश जोशी, संजय पारीक, जय सोती, राजेश नवहाल, मदन राजपुरोहित, नानक शर्मा, अमित रिणवाँ, प्रतीक सोती, बिस्वभंर शर्मा, मनीष तिवाड़ी, निशांत शर्मा, महिला अध्यक्ष विनीता रिणवाँ, सलाहकार आभा शर्मा, संगठन महामंत्री रजनी शर्मा, महामंत्री जया पारीक, उपाध्यक्ष सुषमा सोती, पिंकी शर्मा, सचिव सुनीता बागड़ा, नीलम शर्मा, सुमन पारीक तथा योग प्रशिक्षिका दीपिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें