सोयल खेतान, रोहा
सुभाख, रोहा के तत्वावधान में आज से 5 दिवसीय खोल वादन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
वर्ष 2022 में शिक्षित युवकों द्वारा स्थापित सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थान सुभाख, रोहा के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण सहित विभिन्न सामाजिक कार्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते आने के क्रम में गत 6 महीनों से खोल वादन प्रशिक्षण केंद्र का संचालन कर खोल वादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में बच्चों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी के दौरान रोहा बाजार स्थित श्रीदुर्गा मंदिर के सुभाख प्रांगण में आज से 5 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खोल वादन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
सुभाख, रोहा के संस्थापक निरुपम कलिता ने बताया कि खोल वादन कार्यशाला आगामी 27 जुलाई तक चलेगी और 28 जुलाई को कार्यशाला का समापन होगा। कार्यशाला में शुभजित सईकीया और सुरुज ज्योति सईकीया प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। कार्यशाला के शुभारंभ में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने प्रशिक्षण लिया। आज कार्यशाला के शुभारंभ में सुभाख, रोहा के सदस्य, सदस्या सहित अभिभावक उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें