गुवाहाटी। नव्या लेडीज़ क्लब ने सोमवार शाम बाढ़ राहत अभियान के तहत पानबाज़ार पुलिस स्टेशन में आवश्यक राहत सामग्री दान की।
इस अभियान का नेतृत्व नीवा सराफ और नीता गोयनका ने किया। राहत सामग्री में 24 बाल्टियां, 24 मग, 36 बोतल फिनाइल, 100 साबुन, 25 मच्छरदानियां तथा महिलाओं के 300 जोड़ी कपड़े शामिल हैं।
क्लब की ओर से दी गई यह राहत सामग्री पुलिस प्रशासन के माध्यम से शिवसागर और सोनारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित की जाएगी।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें