लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने बाल कैंसर रोगियों के लिए दुग्ध वितरण कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने बाल कैंसर रोगियों के लिए दुग्ध वितरण कार्यक्रम आयोजित

 


मानव सेवा के अपने सतत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर ने सेंट जूड्स इंडिया चाइल्ड केयर, एन.के. पैलेस, भांगागढ़, गुवाहाटी में "पोषण से आशा, जीवन को शक्ति" के अंतर्गत बाल कैंसर रोगियों के लिए दुग्ध वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।


यह सेवा परियोजना लायन प्रमोद हरलालका (लाला भैया) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके सौजन्य से आयोजित की गई। अपने जन्मदिन को सेवा और करुणा का स्वरूप देते हुए उन्होंने इस नेक कार्य को प्रायोजित किया।


कार्यक्रम का संचालन परियोजना अध्यक्षा लायन बिमला जाजोदिया के नेतृत्व में तथा क्लब अध्यक्ष लायन रवि हरलालका के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर कैंसर से जूझ रहे बच्चों को 84 लीटर अमूल ताजा दूध वितरित किया गया, जिससे उन्हें पोषण के साथ-साथ स्नेह, उत्साह और आत्मबल का संदेश भी मिला।


कार्यक्रम में लायन्स इंटरनेशनल के जिला 322G के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (चाइल्डहुड कैंसर) लायन सुरेश गग्गड़ तथा लायन कविता गग्गड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन ने इस सेवा अभियान को और अधिक सार्थक बनाया।


इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन रवि हरलालका ने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा का प्रत्येक छोटा प्रयास कैंसर से संघर्ष कर रहे बच्चों और उनके परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार करता है।


क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर भविष्य में भी इसी प्रकार मानवता की सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कार्य करता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें